Homeदेश-समाजआर्यन खान ड्रग्स केस के मुख्य गवाह की मौत, वकील ने बताया हार्ट अटैक......

आर्यन खान ड्रग्स केस के मुख्य गवाह की मौत, वकील ने बताया हार्ट अटैक… संदिग्ध मामले को लेकर जाँच की माँग

"मुंबई पुलिस जाँच करके प्रभाकर की मौत की असल वजह को सबके सामने लाए। वो एक बड़े केस में गवाह थे।"

आर्यन खान ड्रग्स केस में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। इस मामले में एनसीबी (NCB) के अहम गवाह प्रभाकर सेल (Prabhakar Sail) की मौत हो गई है। मृतक के वकील तुषार खंडारे के मुताबिक मौत की वजह हार्ट अटैक कहा जा रहा है। यह घटना शुक्रवार (1 अप्रैल, 2022) शाम लगभग 4 बजे की है। प्रभाकर की मृत्यु मुंबई में चेंबूर के माहुल इलाके में उनके घर में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के बाद प्रभाकर को नजदीकी भगवती अस्पताल ले जाया गया। वहाँ उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी इस मौत पर डॉक्टरों से बात करेंगे और मेडिकल रिपोर्ट को भी जाँचेंगे। परिवार के किसी सदस्य द्वारा किसी गड़बड़ी की आशंका से आपत्ति दर्ज करवाने पर उसका पोस्टमार्टम भी करवाया जाएगा।

NCP (राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी) के युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज चव्हाण ने प्रभाकर सेल की मौत की जाँच की माँग की है। एक वीडियो जारी करके उन्होंने मुंबई पुलिस को सम्बोधित करते हुए कहा, “मुंबई पुलिस जाँच करके प्रभाकर की मौत की असल वजह को सबके सामने लाए। वो एक बड़े केस में गवाह थे।”

बता दें कि प्रभाकर सेल ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में कई ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए थे, जिसकी वजह से वो चर्चा में था। उसने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भी रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद एनसीबी सवालों के घेरे में आ गई थी और समीर वानखेड़े को इस केस से भी हटना पड़ा था।

प्रभाकर सेल द्वारा दिए गए शपथ पत्र में NCB के जोनल डॉयरेक्टर समीर वानखेड़े पर कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग केस के आरोपितों से 25 करोड़ रुपए रिश्वत माँगने के आरोप लगे थे। इस केस में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान भी आरोपित थे जिन्हे कुछ समय तक जेल में भी रहना पड़ा था। प्रभाकर सेल के पी गोसावी का अंगरक्षक था। वहीं के पी गोसावी की सेल्फी आर्यन खान के साथ वायरल हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -