Homeदेश-समाजमहाराष्ट्र पुलिस नहीं RSS से क्यों माँगनी पड़ रही बॉलीवुड हीरो को मदद?

महाराष्ट्र पुलिस नहीं RSS से क्यों माँगनी पड़ रही बॉलीवुड हीरो को मदद?

अभिनेता का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज नहीं की क्योंकि वो जानते हैं कि तुली शिवसेना को बीच में ले आएँगे और पुलिस उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेगी।

‘बिग बॉस 8’ के फाइनलिस्ट रह चुके आरजे प्रीतम सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर आरएसएस से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मदद माँगी है। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि उन्हें कुछ मोहल्ले के गुंडों द्वारा धमकाया और परेशान किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रीतम सिंह पर मार्च के माह भी कुछ गुंडों द्वारा हमला किया गया था।

प्रीतम सिंह ने एक ट्वीट में लिखा है, “माननीय मोहन भागवत जी, मुझे मदद की ज़रूरत है। मैं नागपुर से हूँ। मैंने हाल ही में नागपुर में अपने छोटे टेक-अवे फ़ूड बिजनेस की शुरुआत की है। करन तुली नाम के एक लोकल गुंडे ने मुझ पर शारीरिक रूप से हमला किया। मुझे और मेरे माता-पिता को सबके सामने गालियाँ दीं। मदद चाहिए सर ?।”

एक अन्य ट्वीट में प्रीतम सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए लिखा है, “प्रिय उद्धव ठाकरे जी, आप हमारे सीएम हैं और नागपुर के आपने लोकल कार्यकर्ता, जिसका नाम करन तुली है, ने मेरी दुकान को तोड़ दिया, मुझे मेरी माँ के सामने बुरे शब्द कहे क्योंकि उसे शिवसेना का संरक्षण हासिल है। यह सिर्फ इस वजह से किया गया क्योंकि मैंने कंगना रनौत के ट्वीट का समर्थन किया।”

प्रीतम सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि उन्हें ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो उनकी पार्टी का नाम ख़राब करते हैं। उन्होंने लिखा है कि उनके पिता दिल के मरीज हैं और माँ कैंसर से जूझ रही हैं। प्रीतम सिंह ने लिखा है कि करन तुली का इतिहास नागपुर में अच्छा नहीं रहा है।

अभिनेता का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज नहीं की क्योंकि वो जानते हैं कि तुली शिवसेना को बीच में ले आएँगे और पुलिस उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -