Homeदेश-समाज'पाकिस्तान से ज्यादा बड़ा खतरा देश को मोदी से': बंगाल में किसान नेताओं का...

‘पाकिस्तान से ज्यादा बड़ा खतरा देश को मोदी से’: बंगाल में किसान नेताओं का दिखा असली रंग, BJP को वोट न देने की अपील

"आज हमें महसूस हुआ कि यह सरकार सिर्फ वोट लेना ही जानती है। इसे वोट की चोट देनी चाहिए। आप जिसे चाहो उसे वोट दे दो, मोदी को वोट मत दो। मोदी देश के लिए आज सबसे बड़ा खतरा है। हमें पाकिस्तान से खतरा नहीं है, हमें किसी देश से कोई खतरा नहीं है, खतरा है अगर देश को तो नरेंद्र मोदी से।”

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम में हुई किसान महापंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध जमकर आवाज उठीं। किसान नेता राकेश टिकैत ने जहाँ मीडिया से बात करते हुए भाजपा के विरुद्ध वोट करने की अपील की। वहीं दूसरे किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदुस्तान के लिए पाकिस्तान से भी बड़ा खतरा करार दिया।

राजेवाल ने पीएम मोदी के लिए कहा कि देश को पाकिस्तान या किसी देश से उतना खतरा नहीं है, जितना नरेंद्र मोदी से है। वे महापंचायत में बोले, “आज हमें महसूस हुआ कि यह सरकार सिर्फ वोट लेना ही जानती है। इसे वोट की चोट देनी चाहिए। आप जिसे चाहो उसे वोट दे दो, मोदी को वोट मत दो। मोदी देश के लिए आज सबसे बड़ा खतरा है। हमें पाकिस्तान से खतरा नहीं है, हमें किसी देश से कोई खतरा नहीं है, खतरा है अगर देश को तो नरेंद्र मोदी से।”

इसी प्रकार नंदीग्राम में रैली करते हुए सीएम ममता बनर्जी की चोट को लेकर इशारों में बीजेपी पर हमला करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने एक औरत को चोट पहुँचाई है और उन्हें घायल कर दिया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अकेली महिला हैं। क्रांतिकारी महिला हैं, जो सरकार के खिलाफ लड़ रही हैं तो हो सकता है कोई साजिश हो, जिसके तहत चोट लगी है। वहीं भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी का नाम लिए बगैर टिकैत ने उन्हें भगोड़ा बताया, जो एक पार्टी से दूसरे पार्टी में भागते फिर रहे हैं।

वह बोले, “यहाँ पर खेल होगा। बड़ी बड़ी कंपनी आएँगी। वो समुद्र से मछली पकड़ने आएँगी। तालाब यहाँ बंद हो जाएँगे। कंपनियाँ ऐसे ही यहाँ काम करेंगी। किसी पार्टी की की सरकार नहीं, बड़ी-बड़ी कंपनी सरकार को चलाने का काम कर रही हैं। एयरपोर्ट, रेलवे सब बिक गया है, अब किसानों की बारी है।”

उन्होंने भाजपा के ख़िलाफ़ भड़काते हुए कहा कि वे एक मुट्ठी चावल माँगते हैं आपसे, आप सवाल करें कि जो चावल की एमएसपी है वो कब मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही हैं। ऐसे में जब वो हमें एमएसपी नहीं दे पा रहे हैं तो आपको भी उनको (बीजेपी) को वोट नहीं देना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -