Homeदेश-समाजरात में हिंदू युवती के घर में घुसा था जियाउर्रहमान... अस्पताल में तोड़ा दम:...

रात में हिंदू युवती के घर में घुसा था जियाउर्रहमान… अस्पताल में तोड़ा दम: पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सहारनपुर में तनाव

युवक-युवती के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण इस घटना के बाद से तनाव पसरा हुआ है। इसे देखते हुए गाँव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आरोप है कि जियाउर्रहमान युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते पकड़ा गया था।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देर रात एक हिंदू लड़की के घर में घुसे मुस्लिम युवक की मौत के बाद से तनाव पैदा हो गया है। घटना रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर की है। मृत युवक की पहचान 19 साल के जियाउर्रहमान के तौर पर हुई है। जिस लड़की के घर में वह घुसा था, उसे मीडिया रिपोर्टों में जियाउर्रहमान की प्रेमिका बताया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार जियाउर्रहमान मंगलवार (1 नवंबर 2022) की देर रात लड़की के घर में घुसा था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने पकड़कर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जब पहुँची तो युवक घायल था। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसकी कथित प्रेमिका ने भी फाँसी लगा ली।

युवक-युवती के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण इस घटना के बाद से तनाव पसरा हुआ है। इसे देखते हुए गाँव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। आरोप है कि जियाउर्रहमान युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते पकड़ा गया था।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मृत युवक-युवती एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। ही क्लास में पढ़ते थे और बीएससी कर रहे थे। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि जियाउर्रहमान को युवती के परिजन बुलाकर अपने घर ले गए और फिर उसकी पिटाई की। सहारनपुर पुलिस ने बुधवार (2 नवंबर 2022) को ट्वीट कर बताया है कि पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। युवक और युवती के परिजनों से बातचीत की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसएसपी विपिन टाडा ने बताया है, “रात्रि में कुछ लोगों द्वारा एक युवक की पिटाई करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।। इसके बाद युवती ने भी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों पक्षों में से अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा । गाँव में फ़िलहाल शांति है और मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -