Homeदेश-समाजबागपत में चाट के लिए दो गुट हुए खून के प्यासे: जमकर चले लाठी-डंडे-रॉड,...

बागपत में चाट के लिए दो गुट हुए खून के प्यासे: जमकर चले लाठी-डंडे-रॉड, 8 गिरफ्तार, 12 घायल, देखें वीडियो

बीच सड़क पर लगभग 20 मिनट तक ताबड़तोड़ लड़ाई होती रही। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरो के डंडों और रॉड से जमकर पीटा। सरेआम बाजार में लाठी-डंडे चलने से भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर बंद हो गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया....

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बेहद ही हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है। बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में दो चाट की दुकान चलाने वालों की बीच जमकर लाठी-डंडे चले हैं। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन चाट स्टॉल वालों ने एक दूसरों को पाइप और डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान भरे बाजार में लोग तमाशबीन बने देखते रहे। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा एक ग्राहक को दूसरे दुकानदार द्वारा बुलाए जाने के बाद शुरू हुआ।

पुलिस ने बताया कि, जिले के बड़ौत कस्बे के अतिथि भवन बाजार इलाके में नव दुर्गा व दुर्गा के नाम से पास-पास ही दो चाट की दुकान है। सोमवार (फरवरी 22, 2021) की दोपहर कुछ ग्राहक चाट खाने पहुँचे थे। दोनों दुकानदार ग्राहकों को बुलाने लगे। एक दुकानदार जबरन ग्राहकों को अपनी दुकान पर लेकर चला गया। इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले दोनों में गाली-गलौच होती रही, इसके बाद एक पक्ष हिंसक हो गया। जिसके बाद दो चाट दुकानों के दुकानदारों और श्रमिकों के बीच जमकर मार पीट हुई।

दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर लगभग 20 मिनट तक लड़ाई होती रही। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरो के डंडों और रॉड से जमकर पीटा। सरेआम बाजार में लाठी-डंडे चलने से भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर बंद हो गए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान काफी देर तक लोग एक दूसरे पर डंडे बरसाते रहे। वहीं इस दौरान दर्जनों लोग सड़कों पर मूक दर्शक बने इस घटना को देखते रहे। 

बागपत पुलिस ने कहा कि झड़प में 12 लोग घायल हुए हैं और आठ को गिरफ्तार किया गया है। हालाँकि, लड़ाई में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। इस दौरान पास ही खड़े किसी शख्स ने मोबाइल में इस पूरी घटना को कैद कर लिया। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -