Homeदेश-समाजटैटू बनाते समय यौन शोषण... अब स्पेन से महिला ने सुजीश के खिलाफ पुलिस...

टैटू बनाते समय यौन शोषण… अब स्पेन से महिला ने सुजीश के खिलाफ पुलिस को भेजी शिकायत… पहले से ही दर्ज हैं 5 केस

सुजीश पर रेप और यौन शोषण का सबसे पहला आरोप योनि का टैटू बनवाने गई 18 वर्षीया लड़की ने लगाया था। इन आरोपों के बाद अब स्वयं को पीड़िता बता रहीं 7 अन्य लड़कियाँ भी सामने आई हैं।

टैटू शॉप की आड़ में लड़कियों का यौन शोषण करने वाले केरल में कोच्चि के सुजीश पर अब एक और आरोप लगा है। यह आरोप स्पेन की एक महिला ने लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत कोच्चि पुलिस को ई मेल भेजकर की है। शिकायत के मुताबिक, यह घटना उसके कोच्चि दौरे के समय की है। पुलिस ने और अधिक जानकारी के लिए आरोप लगाने वाली महिला से सम्पर्क करने का प्रयास किया है।

बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला ने सुजीश के खिलाफ चल रहे MeToo अभियान को देखकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उसने सुजीश के स्टूडियो में बिताए गए समय को भयावह बताया और यौन शोषण की बता कही है। सुजीश पर पहले से ही 5 केस दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी लगभग एक हफ्ते पहले हो जा चुकी है।

गौरतलब है कि सुजीश के टैटू स्टूडियो का नाम इंकफेक्टेड (Inkfected) है। इस टैटू आर्टिस्ट की क्लाइंट सूची में मलयालम फिल्मों की बड़ी-बड़ी हस्तियाँ शामिल हैं। सुजीश पर रेप और यौन शोषण का सबसे पहला आरोप योनि का टैटू बनवाने गई 18 वर्षीया लड़की ने लगाया था। इन आरोपों के बाद अब स्वयं को पीड़िता बता रहीं 7 अन्य लड़कियाँ भी सामने आई हैं। इन सबने भी अपने साथ सुजीश द्वारा यौन शोषण किए जाने की बात कबूल की है।

सभी पीड़ित लड़कियों/महिलाओं ने मिलकर सुजीश के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया था। सुजीश पर IPC की धारा 354 और 376 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा कुछ अन्य महिलाओं ने भी सुजीश द्वारा अपने साथ किए गए यौन शोषण की चर्चा सोशल मीडिया में की है। हालाँकि, कुछ ही पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -