Homeदेश-समाजस्पेन की महिला से झारखंड के दुमका में गैंगरेप, खेतों में पुलिस को मिले...

स्पेन की महिला से झारखंड के दुमका में गैंगरेप, खेतों में पुलिस को मिले अंडरगारमेंट्स: गूगल ट्रांसलेटर की मदद से पुलिस ने लिखी शिकायत

टूरिस्ट वीजा पर स्पेन से अपने पति के साथ आई 30 वर्षीया पीड़िता एक खेत में कैम्प डाल कर रुकी थी। रात में करीब 7 से 8 की तादाद में कुछ लोगों ने पीड़िता से रेप किया। जब महिला के पति ने आरोपितों को रोकने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी गई।

झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की खबर है। विरोध करने पर स्पैनिश दम्पति को पीटा भी गया। पीड़िता मूल रूप से स्पेन की रहने वाली है, जो अपने पति के साथ भारत में घूमने आई थी। आरोपितों की संख्या 7-8 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। 4 संदिग्ध हिरासत में बताए जा रहे हैं। घटना शुक्रवार (1 मार्च 2024) रात की है। भाजपा ने झारखंड सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दुमका के थानाक्षेत्र हँसडीह की है। यहाँ टूरिस्ट वीजा पर स्पेन से अपने पति के साथ आई 30 वर्षीया पीड़िता एक खेत में कैम्प डाल कर रुकी थी। यहाँ से इन दोनों को भागलपुर जाना था। आरोप है कि रात में करीब 7 से 8 की तादाद में कुछ लोग कैंप में घुसे। उन्होंने पीड़िता से रेप किया।

पीड़ित महिला के पति ने आरोपितों को रोकने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। रेप के बाद महिला अपने पति के साथ रात में ही कैम्प से निकल गई और रात लगभग 10:30 पर कुमारहाट चौक पर पुलिस की गश्ती टीम को देख कर अपने साथ हुई घटना को बताया।

बताया जा रहा है कि हिंदी न आने की वजह से महिला और उसके पति ने गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सर्च अभियान चला कर एक खेत से पीड़िता के अंडरगारमेंट्स तलाशे। रात में ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसमें उसके साथ समूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। जाँच के लिए डॉग स्क्वायड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों की मदद ली जा रही है। अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना के बाद झारखंड सरकार को आड़े हाथों लिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने संसदीय क्षेत्र में हुई इस घटना पर दुःख प्रकट किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में चल रही वर्तमान सरकार ने बिना ट्रेनिंग दिए ही तमाम पुलिसकर्मियों को तैनात कर रखा है, जिसका नकारात्मक असर सीधे तौर पर लॉ एन्ड आर्डर की बदहाली के तौर पर देखा जा सकता है। भाजपा सांसद दुबे ने बलात्कार जैसी घटनाओं के पीछे प्रशासन को ही जिम्मेदार बता कर पुलिस वालों को ही जेल भेजने की माँग उठाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -