Homeदेश-समाजइन्द्रलोक पुलिस चौकी पर पथराव-फायरिंग में पुलिसकर्मी जख्मी, सादकीन, शाहरुख, आसकीन गिरफ्तार

इन्द्रलोक पुलिस चौकी पर पथराव-फायरिंग में पुलिसकर्मी जख्मी, सादकीन, शाहरुख, आसकीन गिरफ्तार

"दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में कल रात एक पुलिस चौकी पर हमला किया गया, पथराव किया गया और पुलिस पर गोलीबारी की गई। सादकीन, आस्कीन और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया, अन्य की तलाश जारी। हादसा तब हुआ जब पुलिस लूट के एक मामले में उनसे पूछताछ कर रही थी।"

नॉर्थ दिल्ली के इंद्रलोक पुलिस चौकी पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। आरोपितों द्वारा लाठी-डंडे ही नहीं चलाए गए बल्कि पुलिस पर पथराव के साथ ही फायरिंग भी की गई है।

इस घटना को अंजाम देने वालों ने पुलिस पर शिकायत नहीं सुने जाने का आरोप लगाया जिसके बाद गुस्से में शिकायतकर्ता के साथ आए लोगों ने दिल्ली की इंद्रपुरी पुलिस चौकी पर हमला बोला दिया। शिकायतकर्ता के परिजनों द्वारा किए गए भारी पथराव में चौकी इंचार्ज घायल हो गए, भगदड़ मचने पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।

ट्विटर पर राज शेखर झा ने इस घटना की जानकारी देते हुए लिखा है, “दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में कल रात एक पुलिस चौकी पर हमला किया गया, पथराव किया गया और पुलिस पर गोलीबारी की गई। सादकीन, आस्कीन और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया, अन्य की तलाश जारी। हादसा तब हुआ जब पुलिस लूट के एक मामले में उनसे पूछताछ कर रही थी।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़ द्वारा पथराव में चौकी इंचार्ज को काफी चोटें आई हैं। उन्हें फ़ौरन सेंट स्टीफेंस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर उनका इलाज किया जा रहा है।

डीसीपी दिल्ली नॉर्थ के अनुसार अख़लाक काले नाम का एक व्यक्ति बुधवार (जून 10, 2020) रात इंद्रलोक पुलिस चौकी गया था। वहाँ उसने पुलिस को सादकीन और उसके भाइयों द्वारा उसके साथ कथित रूप से मारपीट और सामान लूटने की बात रखी।

अख़लाक़ की शिकायत पर पुलिसकर्मी आरोपित सादकीन और उनके भाइयों को पुलिस चौकी ले आए जहाँ इन सबका आपस में विवाद बढ़ने लगा। पुलिस का कहना है कि ये सभी पुलिस चौकी में ही झगड़े और मारपीट करने लगे और कुछ देर बाद वापस लौटने के बाद फिर से पुलिस चौकी पहुँचे।

वापस लौटते समय इन सबक हाथों में लाठी और डंडे थे और उन्होंने चौकी में हमला कर दिया। इस दौरान उनमें से एक आरोपित नावेद उर्फ पिला ने पुलिस चौकी पर फायरिंग भी की। आखिरकार आत्मरक्षा में एसआई पंकज द्वारा हवा में 2 राउंड फायर करने के बाद यह मामला थोड़ा शांत हुआ। हालाँकि, पुलिसकर्मी ज़ख्मी हो गए, और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने घटना में आरोपित सादकीन, आशकीन और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस चोकी पर हमला कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है हाल ही के कुछ समय में इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जब भीड़ ने इस तरह किसी पुलिस चौकी पर हमला किया हो। ऐसे में पुलिस के आलाधिकारी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं और उचित कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -