Homeदेश-समाजलोगों ने CM नीतीश कुमार के काफिले पर बोला हमला: लाठी-डंडों से तोड़ डाली...

लोगों ने CM नीतीश कुमार के काफिले पर बोला हमला: लाठी-डंडों से तोड़ डाली गाड़ियाँ, बरसाए पत्थर

सोशल मीडिया पर पथराव की घटना की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे भीड़ गाड़ियों को रोक उन पर पथराव कर रही है। कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर वाहनों के शीशे तोड़ रहे हैं। वहीं अगल-बगल वाले रोकने की बजाय हल्ला मचा रहे हैं। वीडियो बनाने वाले को कहते सुना जा सकता है, "आज ये लोग तोड़ देंगे। ये सारी प्रशासन की गाड़ियाँ हैं।"

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में तीन-चार गाड़ियों के शीशे टूट गए। पत्थरबाजी पटना जिले के गौरीचक थाना के सोहगी गाँव में हुई। सीएम सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के होने के बावजूद अज्ञात लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया। घटना के वक्त नीतीश कुमार इस काफिले में नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक, पटना-गया मेन रोड वाले जिस रास्ते से काफिला गुजर रहा था, वहाँ एक युवक की हत्या से नाराज लोग प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने काफिले को गुजरते देखा तो भीड़ और भड़क गई। सड़कों से पत्थर उठाकर काफिले पर फेंके जाने लगे। इस पथराव में गाड़ियाँ तो क्षतिग्रस्त हुई हीं, लेकिन साथ में कुछ लोग चोटिल भी हुए।

सोशल मीडिया पर पथराव की घटना की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे भीड़ गाड़ियों को रोक उन पर पथराव कर रही है। कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर वाहनों के शीशे तोड़ रहे हैं। वहीं अगल-बगल वाले रोकने की बजाय हल्ला मचा रहे हैं। वीडियो बनाने वाले को कहते सुना जा सकता है, “आज ये लोग तोड़ देंगे। ये सारी प्रशासन की गाड़ियाँ हैं।”

बता दें कि 22 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निर्माणाधीन रबर डैम के निरीक्षण करने के लिए पहुँचना है। वहाँ वह जिले में सूखे की स्थिति पर होने वाली बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। कथिततौर पर वह हेलीकॉप्टर से गया आते, इसलिए उन्हें लाने वाली गाड़ियों का काफिला एक दिन पहले वहाँ जा रहा था। हालाँकि रास्ते में ये घटना घटित हो गई। आक्रोशित लोगों ने काफिले को अपने निशाने पर ले लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -