Homeदेश-समाजप्रभारी प्राचार्य अफ़जल हुसैन ने 'वन्दे मातरम्' और राष्ट्रगान गाने से किया इनकार, Video...

प्रभारी प्राचार्य अफ़जल हुसैन ने ‘वन्दे मातरम्’ और राष्ट्रगान गाने से किया इनकार, Video वायरल

राष्ट्रगीत के सवाल पर शिक्षक ने कहा कि वह सिर्फ़ और सिर्फ़ अल्लाह के सामने सर झुका सकता है, और कहीं नहीं। उसने राष्ट्रगान (जन-गण-मन) गाने से भी साफ़ इनकार कर दिया।

बिहार के कटिहार से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। मामला मनिहार प्रखंड के अब्दुल्लापुर प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। यहाँ के प्रभारी प्राचार्य अफ़जल हुसैन ने ‘वन्दे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद नाराज़ ग्रामीण स्कूल परिसर में पहुँच गए। मामले ने विवाद का रूप ले लिया। अफ़जल हुसैन पर स्थानीय लोगों से हाथापाई करने का भी आरोप है। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है। इसमें आरोपित शिक्षक हुसैन ‘वन्दे मातरम्’ गाने से मना कर रहा है। शिक्षक ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि कहीं ऐसा नहीं लिखा हुआ है कि ‘वन्दे मातरम्’ गाना अनिवार्य है।

राष्ट्रगीत के सवाल पर शिक्षक ने कहा कि वह सिर्फ़ और सिर्फ़ अल्लाह के सामने सर झुका सकता है, और कहीं नहीं। यही नहीं, झंडारोहण के बाद अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और ग्रामीणों ने तो राष्ट्रगान (जन-गण-मन) गाया, लेकिन उस शिक्षक ने इससे भी साफ़ इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए राष्ट्रगान नहीं गाएगा। उसने कहा कि राष्ट्रगान भारत माता की पूजा है, जो कि इस्लाम के ख़िलाफ़ है।

वीडियो साभार: (Zee Bihar Jharkhand)

वहीं ज़िला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि उनके पास इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। आरोपित शिक्षक अपने बयान पर क़ायम है और उसने कहा है कि वह न तो राष्ट्रगान गाएगा और न ही ‘वन्दे मातरम्’।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -