Homeदेश-समाजराजस्थान: VHP की रैली पर जामा मस्जिद से पत्थरबाजी, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

राजस्थान: VHP की रैली पर जामा मस्जिद से पत्थरबाजी, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि विहिप के स्थापना दिवस पर निकाली गई रैली जब जामा मस्जिद के पास पहुँची तो दूसरे समुदाय के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगो ने पत्थर फेंके। इससे भगदड़ मच गई।

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी कस्बे में रविवार (अगस्त 25, 2019) की दोपहर विश्व हिंदू परिषद की रैली पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की। रैली में करीब 500 लोग शमिल थे। फव्वारा चौक के पास जमा मस्जिद और आसपास के घरों से रैली पर पथराव किया गया। 5 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुँची पुलिस ने उपद्रवियों को बल का प्रयोग करके वहाँ से खदेड़ा। तनाव को देखते हुए 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी इलाके में तैनात किए गए हैं। इलाके में धारा 144 भी लागू कर इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सवाई माधोपुर के एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि विहिप के स्थापना दिवस पर निकाली गई रैली जब जामा मस्जिद के पास पहुँची तो दूसरे समुदाय के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगो ने पत्थर फेंके। इससे भगदड़ मच गई।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने 25 पत्थरबाजों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, हालात नियंत्रण में हैं। बताया जाता है कि रविवार रात भी पुलिस को पथराव की घटनाओं की सूचना मिली। इसके बाद देर रात लोगों की धड़पकड़ की गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -