Homeदेश-समाजक्षत-विक्षत अवस्था में मिलीं आतंकियों द्वारा मारे गए 2 भाइयों की लाशें, गुज्जर मुस्लिम...

क्षत-विक्षत अवस्था में मिलीं आतंकियों द्वारा मारे गए 2 भाइयों की लाशें, गुज्जर मुस्लिम थे मृतक

जब से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन पर संसद ने अपनी मुहर लगाईं, उसके बाद से यह घाटी में पहला आतंकी हमला है। अर्थात, पिछले 23 दिनों में आतंकियों ने पहली बार किसी निर्दोष की जान ली है....

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला स्थित त्राल में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 2 निर्दोष नागरिकों की जान ले ली। आतंकियों ने इस घटना को काफ़ी भयावह तरीके से अंजाम दिया। आतंकियों की दरिंदगी का शिकार बने दोनों ही मृतक मुस्लिम हैं और गुज्जर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जब उनकी लाशें मिलीं, तब उनके दोनों हाथ बँधे हुए थे और देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आतंकियों ने दोनों को मारने से पहले उनके साथ काफ़ी बेरहमी भरा व्यवहार किया।

मृतक मंज़ूर अहमद कोहली और मोहद क़ादिर की लाशें क्षत-विक्षत अवस्था में मिलीं। मंज़ूर और क़ादिर कजन भाई थे। दोनों पूँछ और नोमाड्स क्षेत्र के निवासी थे। इन दोनों को अगस्त 20, 2019 को आतंकियों ने अपहृत कर लिया था। पुलिस इन दोनों की तलाश में लगी हुई थी। गुरुवार (अगस्त 27, 2019) को दोनों की लाशें त्राल के जंगल में मिलीं। पुलिस ने इस घटना के लिए ज़िम्मेदार आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी जानने लायक बात है कि अगस्त 5, 2019 को जब अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन पर संसद ने अपनी मुहर लगाईं, उसके बाद से यह घाटी में पहला आतंकी हमला है। अर्थात, पिछले 23 दिनों में आतंकियों ने पहली बार किसी निर्दोष की जान ली है, वो भी दो लोगों की। इससे पहले अगस्त 20, 2019 को पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक स्पेशल पुलिस अधिकारी वीरगति को प्राप्त हो गए थे और 2 लश्कर के आतंकी भी मारे गए थे।

पुलवामा में हुई उस मुठभेड़ में किसी नागरिक की जान नहीं गई थी। ख़ुफ़िया सूचनाओं के मुताबिक़, आतंकी जम्मू कश्मीर पर सरकार के निर्णय का बदला लेने के लिए न सिर्फ़ जम्मू-कश्मीर बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी घुसपैठ कर हमले करना चाहते थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। नौसेना प्रमुख भी कह चुके हैं कि पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा समुद्र के रास्ते हमले की योजना बनाई जा रही है लेकिन उसका जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना तैयार है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -