Homeदेश-समाजमामचंद के घर चोरी करते धरा गया शफक्कत, भीड़ ने ट्रैक्टर से बाँधकर पीटा

मामचंद के घर चोरी करते धरा गया शफक्कत, भीड़ ने ट्रैक्टर से बाँधकर पीटा

चोरी करने के लिए चपटी उर्फ शफक्कत आधी रात को मामचंद के घर में घुसा था, लेकिन पकड़ा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से बाँधकर उसकी पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के शामली के थाना भवन इलाके में चोरी के आरोप में एक युवक को ट्रैक्टर से बाँधकर स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पीटा। चोर को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामचंद के घर में चोरी करने के लिए चपटी उर्फ शफक्कत आधी रात को पीछे की दीवार फाँदकर घुसा था। मामचंद ने उसे घर में घुसते देख शोर मचाया। शोर सुन शफक्कत भागने लगा लेकिन मामचंद ने उसे पकड़ लिया। शफक्कत ने चोरी का सामान घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में फेंक दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से बाँधकर उसकी पिटाई की।

अखबार में छपी खबर का स्क्रीनशॉट

मामचंद ने शफक्कत को ट्रैक्टर से बाँधकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपित शफक्कत को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान का कहना है कि सूचना मिलने के कुछ  ही समय बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई थी। इस बीच चोर के पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है, मगर पुलिस ने चोर की बेरहमी से पिटाई की बात को गलत बताया है।

मामचंद का कहना है कि उसके घर से कई कीमती सामान चोरी हो गए, लेकिन शफक्कत सिर्फ 200 रुपए की चोरी की बात कह रहा है। शफक्कत के पास से कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -