Homeदेश-समाजतनवीर, जिया उल हक और वसीम ने झारखंड से किया युवती को किडनैप: MP...

तनवीर, जिया उल हक और वसीम ने झारखंड से किया युवती को किडनैप: MP में पुलिस ने दबोचा

आरोपितों की पहचान मो. तनवीर, जिया उल हक और मोहम्मद वसीम के तौर पर हुई है। पूरा मामला चूँकि झारखंड के साहेबगंज थाने का है इसलिए युवती को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर साहेबगंज थाना पुलिस को सूचना दे दी है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने तीन युवकों को एक लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया। तीनों युवक, लड़की को झारखंड से किडनैप करके मुंबई ले जा रहे थे। हालाँकि, इस बीच मुखबीर की सूचना पर सभी आरोपितों को पुलिस ने बीच रास्ते में दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मुंबई जाने वाली भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर तीनों मुंबई जा रहे थे। लेकिन जीआरपी जवानों ने जबलपुर स्टेशन पर जब ट्रेन की चेकिंग की तो उन्हें तीन युवकों के साथ एक युवती ट्रेन में मिली।

पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वो युवती का अपहरण कर उसे मुंबई ले जा रहे थे। वहीं ये भी पता चला कि झारखंड के साहेबगंज थाने में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, आरोपितों की पहचान मो. तनवीर, जिया उल हक और मोहम्मद वसीम के तौर पर हुई है। पूरा मामला चूँकि झारखंड के साहेबगंज थाने का है इसलिए युवती को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर साहेबगंज थाना पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं साहेबगंज से भी पुलिस की टीम जबलपुर के लिए रवाना हो गई है। अब आगे की जाँच साहेबगंज पुलिस ही करेगी।

गौरतलब है कि अभी हाल में राजस्थान के करौली से एक लड़की के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया था। करौली के कैलादेवी थाना इलाके में तीन युवक लड़की का अपहरण करके उसे जंगलों में ले गए और वहाँ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपी बाद में पीड़िता को एक कुएँ में फेंककर फरार हो गए।

खबरों में बताया गया कि गाँव की लड़की बकरियाँ चराने गई हुई थी। इसी बीच गाँव के तीन लड़के उसे उठाकर जंगलों में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे एक कुएँ में फेंक दिया गया। कुएँ में बरसाती पानी भरा हुआ था। शाम तक लड़की के घर नहीं पहुँचने पर घरवाले उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा वहीं पीड़िता रातभर बिहोशी की हालत में कुएँ में ही पड़ी रही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -