Homeदेश-समाजदलित की हत्या, खाट से बाँध जलाया शव: भारत-पाक मैच की जीत पर 'समुदाय...

दलित की हत्या, खाट से बाँध जलाया शव: भारत-पाक मैच की जीत पर ‘समुदाय विशेष’ से हुई थी बहस

गाँव वालों का दावा है कि विनय की हत्या की गई है। पुलिस ने भी हत्या के बाद सुराग मिटाने के लिए शव को झोपड़ी सहित जलाने के अंदेशा को खारिज नहीं किया है। हालाँकि अभी तक...

उत्तर प्रदेश के रामपुर बेला गाँव में 33 वर्षीय एक दलित को उसकी झोपड़ी में ही जलाकर मार दिया गया। मृतक का नाम विनय प्रकाश है।

जानकारी के अनुसार विनय 16 जून को भारत-पाक मैच में हुई भारत की जीत पर खुशी मना रहा था, तभी ‘समुदाय विशेष’ के कुछ लोगों के साथ उसकी झड़प हुई थी। देर रात हुई इस झड़प के बाद विनय अपनी झोपड़ी में सोने चला गया। सोमवार की सुबह गाँव वालों ने देखा कि विनय की झोपड़ी से धुआँ उठ रहा है। आग की लपटों मे विनय और उसकी झोपड़ी इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि विनय के शव की पहचान भी नहीं हो पा रही थी।

बता दें कि विनय एक किसान था और वह सुअरों को भी चराता था। वो अक्सर अपने गाँव से दूर अपने खेतों के पास एक फूस की झोपड़ी में सोता था। गाँव वालों का दावा है कि विनय की हत्या की गई है। पुलिस ने भी हत्या के बाद सुराग मिटाने के लिए शव को झोपड़ी सहित जलाने के अंदेशा को खारिज नहीं किया है। हालाँकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हत्याकांड के पीछे भारत-पाक मैच के बाद हुई झड़प का कोई कनेक्शन है या नहीं। घटना से नाराज़ गाँव वालों ने पट्टी पुलिस से विनय के घर वालों के लिए मुआवजे की भी माँग की है।

राज्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है और प्रतापगढ़ पुलिस को मामले की जाँच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -