Homeदेश-समाजजेठ ने किया बलात्कार, पति से शिकायत करने पर पीड़िता को मिला तीन तलाक

जेठ ने किया बलात्कार, पति से शिकायत करने पर पीड़िता को मिला तीन तलाक

पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने जब अपने मायके वालों को इसकी शिकायत की, तो उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए बनाए गए सख्त कानूनों के बावजूद भी इस तरह के अपराधों में कमी नहीं आ रही है। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट थानाक्षेत्र में एक महिला का उसके जेठ (पति के बड़े भाई) द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। जब पीड़िता ने इस बारे में अपने पति से इसकी शिकायत की, तो उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोप है कि इस घटना से पहले ससुराल के लोगों ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने जेठ द्वारा बलात्कार की बात किसी को बताई तो उससे तीन तलाक के जरिए रिश्ता तोड़ लिया जाएगा।

इस मामले में पुलिस के पास शिकायत पीड़िता के भाई ने की है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना बेहट में एक तहरीर आई है, जिसमें एक गाँव के युवक ने कहा है कि उसकी बहन के साथ 20 दिन पहले उसके जेठ ने बलात्कार किया था।

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने जब अपने मायके वालों को इसकी शिकायत की, तो उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के भाई ने थाने में उसके पति, जेठ, सास और जेठानी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जाँच में लगी हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।
- विज्ञापन -