Homeदेश-समाज'ईद में पानी कम था और मोटर खराब': हैदराबाद में शौचालय के पानी से...

‘ईद में पानी कम था और मोटर खराब’: हैदराबाद में शौचालय के पानी से बिरयानी का चावल धोने वाला वीडियो वायरल, सफाई में ये बोला रेस्टॉरेंट मालिक अकबर

कुछ ग्राहकों ने जब बाथरूम में जा कर देखा तो उन्होंने रेस्टोरेंट के स्टाफ को टॉयलेट के पानी से बिरयानी का चावल धोते भी देखा।

सोशल मीडिया पर हैदराबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक रेस्टॉरेंट में शौचालय के पानी से बिरयानी बनाने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो बनाने वाले रेस्टोरेंट के बाथरूम तक जाते हैं जिस पर रेस्टॉरेंट वाला पानी की कमी की सफाई देता दिखाई दे रहा है।

लगभग 57 सेकेंड का यह वीडियो हैदराबाद के सिद्दिपेट इलाके का है। जिस रेस्टॉरेंट के अंदर का यह सारा विवाद बताया जा रहा है, उसका नाम ‘सोनी रेस्टॉरेंट एन्ड ढाबा’ है। वायरल वीडियो में रेस्टॉरेंट के स्टाफ से नाराज कस्टमर गाली-गलौज करते दिखाई देते है। नाराज कस्टमर बिरयानी का चावल टॉयलेट के पानी में धोने का आरोप लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में कमोड भी दिखाई दे रहा, जिसके बगल में एक बाल्टी और मग रखा हुआ है। इसमें टॉयलेट के ठीक बगल एक बाल्टी में चावल देखे जा सकते हैं।।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ग्राहकों ने जब बाथरूम में जा कर देखा तो उन्होंने रेस्टॉरेंट के स्टाफ को टॉयलेट के पानी से बिरयानी का चावल धोते भी देखा। ऐसे में तमाम लोग तो बिना कुछ खाए ही वहाँ से बाहर चले गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे ले कर चर्चा छिड़ गई है। कई लोग इस पर व्यंग भी कर रहे हैं। हालाँकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आरोपित पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

सोशल मीडिया रिएक्शन

ऑपइंडिया ने इस रेस्टॉरेंट के मालिक ‘अकबर’ से बात की। अकबर ने हमें बताया कि घटना ‘जुम्मे रात’ (21 अप्रैल 2023, शुक्रवार) की है। उन्होंने आगे बताया कि ईद का दिन था और पानी की मोटर खराब थी। इसके चलते उन्होंने पानी को बाल्टियों में भर के रखा हुआ था। सफाई के तौर पर अकबर ने कहा कि उनके किचन स्टाफ और सफाईकर्मियों के बीच सामंजस्य न होने के चलते लोगों में ग़लतफ़हमी हुई। अकबर ने हमें यह भी बताया कि उनके रेस्टॉरेंट की जाँच के लिए कई अधिकारी भी आए जो तमाम पड़ताल कर के थोड़ी देर पहले गए हैं।

जिन लोगों ने इस मामले का वीडियो वायरल किया, उन्हें अकबर नहीं पहचानते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -