9 साल की बच्ची को अगवा कर किया रेप, फिर मुस्लिम परिवार हुआ फरार: गाजियाबाद पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गाँव में 9 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप किया गया। आरोपित मुस्लिम समुदाय का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद से गाँव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। माहौल को बिगड़ता देख गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फरार मुस्लिम आरोपित और उसके परिवार की तलाश में पुलिस की चार टीमें छापेमारी कर रही हैं। यह वारदात गुरुवार (2 जुलाई) की है। तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।

तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपित उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहाँ उसने मासूम के साथ गलत काम किया। काफी देर तक बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

देर रात बच्ची पड़ोसी के घर में बेहोश और लहूलुहान हालत में मिली। जब परिजन अपनी बेटी को बचाने पहुँचे, तो आरोपित के परिवार ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। वे आरोपित के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की माँग कर रहे हैं।