उत्तर प्रदेश में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के उनके खिलाफ बहराइच देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई उस बयान को लेकर हुई है, जो उन्होंने 15 सितंबर 2025 को महाराजा सुहेलदेव पर दिया था और जिसे राजभर समाज ने आपत्तिजनक बताया था।
हिंदुस्तान के अनुसार, आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने के निजामपुर निवासी प्रमोद राजभर ने तहरीर देकर AIMIM नेता पर सार्वजनिक रूप से महापुरुष के सम्मान को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया।
इससे पहले भी सितंबर में शौकत अली के बयान पर कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की माँग की थी।
राजभर समाज के नेताओं का कहना है कि महाराजा सुहेलदेव विदेशी आक्रांताओं से देश, धर्म और परंपरा की रक्षा करने वाले नायक थे और करोड़ों लोगों के आदर्श हैं। अब तहरीर के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

