TMC सरकार की विदाई तय: बंगाल में अमित शाह ने शुरू की BJP की परिवर्तन यात्रा, बोले- ममता ने बंगाल को बनाया घुसपैठियों का गढ़

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC सरकार पर तीखा हमला बोला। शाह ने ममता पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि मंदिरों के उद्घाटन में व्यस्त ममता सरकार बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसे विवादास्पद निर्माण की अनुमति दे रही है।

शाह ने भ्रष्टाचार, घुसपैठ और परिवारवाद के मुद्दों पर TMC को घेरा। उन्होंने पूर्व DGP राजीव कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर तंज कसा और कहा कि यह भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने जैसा है। शाह ने बताया कि ममता बनर्जी केवल मुखौटा हैं, असली सत्ता उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के हाथ में है।

जनता को संबोधित करते हुए शाह ने बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को बंगाल में विकास और सुरक्षा का एकमात्र विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है, ताकि बंगाल में विकास और सुरक्षा की नई शुरुआत हो सके।