पश्चिम बंगाल में 1.10 करोड़ महिलाओं खाते में ₹3000-3000 ट्रांसफर, CM शुभेंदु ने अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत दी सौगात

पश्चिम बंगाल की 1.10 करोड़ महिलाओं को बुधवार (1 जुलाई 2026) को अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली ₹3,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। CM शुभेंदु ने बताया कि 20 लाख अन्य खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि कुल 1.6 करोड़ आवेदन मिले थे जिनमें से 26 लाख पात्रता पूरी न करने के कारण निरस्त किए गए।

इसके साथ ही ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन’ की शुरुआत की गई है। CM शुभेंदु ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 2.56 करोड़ लोगों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा तथा जनगणना 1 अगस्त से डिजिटल और जाति आधारित स्वरूप में शुरू होगी।