‘पवन खेड़ा का पेड़ा जरूर बनेगा’: असम में BJP की जीत के बाद बोले CM हिमंता, कहा- आगे-आगे देखो और क्या होगा

असम में विधानसभा चुनाव के परिणामों में बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके बाद बीजेपी नेतृत्व वाला NDA गठबंधन लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रहा है। इस बीच सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया चर्चा में है।

सीएम हिमंता ने उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने मिलकर लगाए आरोपों को लेकर चुनाव नतीजों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “पवन खेड़ा के लिए मेरा कमिटमेंट था। अब आगे आगे देखों क्या होगा। एक बार हिमंता जो बोल दे, उसके बाद मैं पीछे मुड़के नहीं देखता।”

उन्होंने गौरव गोगोई की हार पर कहा, “पवन खेड़ा का असम की बेटी के ऊपर जो आरोप लगाए, अगर वो गौरव गोगोई को साथ में बिठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते, तो शायद वो नहीं हारते। इसीलिए वो आरोप मेरे ऊपर नहीं, असम की बेटी के ऊपर था। असम की जनता ने उन्हें पेड़ा बना दिया है, आगे जाकर मेरे ऊपर भी थोड़ी जिम्मेदारी रहेगी जिसे मैं पूरा करूँगा।”

बता दें कि कॉन्ग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23182 वोटों से हराया है।

सीएम हिमंता ने कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई को चुनावी नतीजों से करारा जवाब दिया है। दोनों नेताओं ने उनकी पत्नी रिनिकी भुइया सरमा पर विदेशी पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति होने के आरोप लगाए थे, जिनके वे सबूत पेश नहीं कर पाए थे। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँचा था, जिसके बाद हाल ही में पवन खेड़ा को इस मामले में जमानत मिली थी।