मथुरा में एक मुस्लिम युवक नाम बदल कर हिन्दू लडकियाँ फँसाता था। इस पर शेखी भी बघारता था। उसने दावा किया है कि वह 23 लड़कियों को फँसा चुका है। इस युवक का नाम इमरान है। उसे हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इमरान खुद को हिंदू बताकर लड़कियों से प्रेम संबंध बनाता था, फिर उनकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। सोशल मीडिया पर उसने हिंदुओ के खिलाफ भी कई पोस्ट की है।
इमरान मथुरा के भरतपुर गेट का रहने वाला एक ऑटो ड्राइवर है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में उसने लिखा है कि कुछ लोगों की जितनी उम्र नहीं उतनी तो मेरी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
इमरान ने बहुत सी लड़कियों के साथ की विडियो पोस्ट की हैं, जिनमें वह उनके साथ अश्लील हरकतें करता दिखाई दे रहा है। उसकी इन हरकतों की शिकायत हिन्दू संगठनों ने पुलिस से की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने कहा कि वह हिंदू छात्राओं को स्कूल छोड़ने पर पैसे नहीं लेता था। ऐसा करके वह उनसे नजदीकी बढ़ाता था।
इमरान ने बताया है कि वह 50 हिन्दू लड़कियों को फँसाना चाहता था।