बरेली में मुहर्रम पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, दुकानें तोड़ी: व्यापारियों को धमकाया, UP पुलिस ने अनस, नाजिम और मोबीना को किया गिरफ्तार

बरेली के फरीदपुर में रविवार (6 जुलाई 2025) को ताजिया रखने के दौरान मुस्लिमों ने बवाल किया। भीड़ ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इस्लामी कट्टरपंथियों ने मोहल्ले के दुकानों को तोड़ने के साथ व्यापारियों को जान से मारने और दुकान लूटने की भी धमकी दी। मामले में पुलिस ने मोबीना, अनस और नाजिम को गिरफ्तार किया है।

फरीदपुर में साहूकारा बाजार में ताजिया रखने के दौरान मुस्लिमों ने कपड़े की दुकान का स्लैब तोड़ दिया। जानकारी के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने ताजिया उठाने से रोक दिया और आरोपितों पर कार्रवाई की माँग को लेकर बाजार बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि मुस्लिमों ने वहाँ पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए।

जानकारी होते ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर आ गए। जिसके बाद व्यापारियों ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। फरीदपुर SDM मल्लिका जैन और CO संदीप कुमार सिंह ने किसी तरह व्यापारियों को समझाकर प्रदर्शन बंद करवाया।

आरोपितों को गिरफ्तार करने और अन्य पर मामला दर्ज करने के बाद व्यापारियों ने धरना बंद किया, जिसके बाद मुस्लिमों ने ताजिया निकाला।