बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद PA चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर उनकी गाड़ी का पीछा करते दिख रहे हैं। पुलिस के हाथ लगे CCTV फुटेज में वारदात से ठीक पहले का मंजर कैद हुआ है।
फुटेज में दिख रहा है कि चंद्रनाथ की कार का एक संदिग्ध गाड़ी और कई बाइक सवार पीछा कर रहे थे। मध्यमग्राम के पास जैसे ही उनकी कार धीमी हुई, हमलावरों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने अपनी बाइक्स की नंबर प्लेट हटा रखी थी ताकि उनकी पहचान न हो सके।
#BreakingNews : सुवेंदु के PA मर्डर में पुलिस हमलावरों की जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
— Zee News (@ZeeNews) May 7, 2026
#TMC #ChandranathRath #SuvenduAdhikari | @AnjeetLive pic.twitter.com/524oLEtZPB
प्रोफेशनल शूटरों का हाथ?
जाँच में पता चला है कि हमला बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से किया गया। घटनास्थल से बरामद खोखों को देखकर शक जताया जा रहा है कि इसमें ऑस्ट्रियाई ‘Glock’ पिस्टल जैसे घातक हथियार का इस्तेमाल हुआ है।
कार की खिड़कियों पर गोलियों के निशान हमले की भयावहता चीख-चीखकर बता रहे हैं। इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज कोलकाता के SSKM अस्पताल में चल रहा है।
‘कल मिलते हैं…’ और हो गई आखिरी बात
आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, PA चंद्रनाथ रथ की मौत से कुछ घंटे पहले की उनकी आखिरी बातचीत सामने आई है। उनके करीबी दोस्त कासिम अली ने बताया कि बुधवार (6 मई 2026) शाम करीब 6 बजे चंद दा ने उन्हें फोन किया था।
उन्होंने बड़े उत्साह के साथ कहा था, “निजाम पैलेस आ जाओ, गप्प करेंगे, चाय पिएँगे और बीजेपी की जीत का जश्न मनाएँगे।” कासिम ने तब जवाब दिया था कि आज नहीं आ पाऊँगा, कल मिलते हैं। कासिम को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी।
राजनीतिक साजिश या बड़ी रेकी?
कासिम अली ने बड़ा दावा किया है कि असली निशाना शुभेंदु अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि चंद दा की बहुत दिनों से रेकी की जा रही थी। हमलावरों को उनके आने-जाने के रास्ते और घर की पूरी जानकारी थी।
BJP ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ करार दिया है, जबकि कासिम अली ने आरोपितों के एनकाउंटर की माँग की है। उन्होंने कहा कि 9 तारीख को मुख्यमंत्री शपथ लेंगे और शाम तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

