बंगाल में मतदान के बीच TMC के गुंडों ने मचाया उत्पात, कुमारगंज में BJP उम्मीदवार सुभेंदु सरकार पर हमला: Video में जान बचाकर दौड़ते नजर आए भाजपा नेता

पश्चिम बंगाल में सोमवार (23 अप्रैल 2026) को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच मतदान केंद्रों पर तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज विधानसभा से सामने आया है, जहाँ TMC समर्थकों ने उत्पात मचाया और BJP उम्मीदवार सुभेंदु सरकार पर हमला किया।

सामने आए वीडियो में BJP उम्मीदवार सुभेंदु सरकार पर भीड़ हमला करती नजर आ रही है। कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेते भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोग BJP उम्मीदवार को धमकी देते भी नजर आ रहे हैं।

अपनी जान बचाने के लिए BJP उम्मीदवार इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं। सुरक्षाकर्मी ने सुभेंदु सरकार को भीड़ से बचाया। BJP ने TMC के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।