शादी से इनकार पर प्रेमिका का बदला: लड़के की माँ और बहन के AI-डीपफेक अश्लील वीडियो किए वायरल, MP के भोपाल का मामला

भोपाल के करोंद इलाके में AI और डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग का एक अलग मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद नाराज युवती ने बदला लेने की साजिश रच डाली।

आरोप है कि युवती ने युवक की माँ और उसकी 18 साल की बहन की फर्जी अश्लील तस्वीरें और वीडियो AI की मदद से तैयार किए और उन्हें फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल कर दिया।

इस घटना के बाद पूरे परिवार को भारी मानसिक तनाव और सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी बेहद परेशान है और परिवार की छवि खराब हो गई है। उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन शुरुआत में कार्रवाई न होने पर उच्च अधिकारियों से न्याय की माँग की गई।

पुलिस अब इस मामले की जाँच कर रही है और साइबर टीम की मदद से डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं।