बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार (06 नवंबर 2025) को पहले चरण के मतदान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहले चरण में 64. 66 प्रतिशत रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग दर्ज की गई है, जिसे ऐतिहासिक माना गया है। इस चरण में 3.75 करोड़ लोगों ने मतदान किया।
चुनाव आयोग ने बताया कि खुद CEC ज्ञानेश कुमार ने पहले चरण के इस मतदान में हर पोलिंग बूथ पर कड़ी नजर रखी। हर बूथ पर लाइव-वेबकास्टिंग से ये आसान हो पाया। ये पहली बार है जब बिहार चुनाव के हर पोलिंग बूथ पर लाइव वेब-कास्टिंग हुई है।
बता दें कि पहले चरण में 18 जिले की 121 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ है। इस चरण में 1,314 उम्मीदवार की साख दाव पर है। इनमें बिहार सीएम नीतीश कुमार, महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादवव भी शामिल है। वहीं, मतदान का दूसरा और आखिरी चरण 11 नवंबर 2025 को है।

