Thursday, February 27, 2025

नजफगढ़ बने नाहरगढ़, मोहम्मदपुर हो माधवपुरम: दिल्ली विधानसभा में उठी आवाज, मुस्तफाबाद को शिव विहार बनाने की बात भी कर चुके है BJP विधायक

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते हैं मुस्लिम नामों वाले इलाकों के नाम बदलने की माँग तेज होने लगी है। भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने का दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव रखा। वहीं, आरके पुरम से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गाँव का नाम बदलकर माधवपुरम रखने की माँग की। इससे पहले मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार करने की माँग की थी।

नजफगढ़ से विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि औरंगजेब ने इसका नाम नाहरगढ़ से बदलकर नजफगढ़ रखा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1857 की लड़ाई में राजा नाहर सिंह ने नजफगढ़ को दिल्ली में शामिल करवाया था। उन्होंने कहा कि कई कागजी कार्रवाई होने के बाद भी आज तक नाम नहीं बदला गया। उन्होंने कहा कि सांसद रहते प्रवेश वर्मा से भी उन्होंने कई बार इसके लिए अपील की थी।