केंद्र सरकार ने मंगलवार (24 फरवरी) को बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील कॉन्टेंट दिखाने वाले 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu को ब्लॉक कर दिया है।
सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक, इन ऐप्स पर परोसा जा रहा कॉन्टेंट बेहद आपत्तिजनक था। अब इन प्लेटफॉर्म्स को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
Five obscene OTT platforms have been blocked by the Ministry of Information and Broadcasting – MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel and Jugnu: Government Sources
— ANI (@ANI) February 24, 2026
यह पूरी कार्रवाई IT एक्ट, 2000 की धारा 69A के तहत की गई है। सरकार के पास ऑनलाइन सामग्री को रोकने का पूरा अधिकार है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी कार्रवाई हुई है।
इससे पहले जुलाई 2025 में भी ALTT और Ullu समेत 25 ऐप्स पर गाज गिरी थी। साल 2023 में भी 18 प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया था। इन ऐप्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नग्नता और पोर्नोग्राफिक सामग्री दिखाई जाती थी। सरकार ने साफ कर दिया है कि अश्लीलता फैलाने वाले ऐप्स को बख्शा नहीं जाएगा।

