Thursday, December 26, 2024

वाराणसी में सपा नेता के होटल में पनीर के बदले चिकन खिलाया, पोल खुली तो हाथ जोड़ माफी माँगने लगा मैनेजर: एक ही कढ़ाई में वेज-नॉनवेज दोनों हो रहा था फ्राई

वाराणसी के एक होटल में 9 लोगों को पनीर की जगह चिकन परोस दिया गया। खाने पर जब उन्हें चबाने में दिक्कत हुई तो पूरा मामला खुला। इसके बाद ग्राहकों ने यहाँ पुलिस बुला ली। काफी देर तक बहस चली। घटना जिस रेस्टोरेंट में हुई वह सपा नेता का है।

पीड़ितों ने बताया कि वह वाराणसी के होटल आद्रिका में रुके थे। वह कुल 9 लोग थे। उनमें से 4 ने यहीं के रेस्टोरेंट में पनीर की एक डिश का आर्डर दिया। हालाँकि, उन्होंने चिकन परोस दिया। इसकी पुष्टि खाने के दौरान हार्ड लगने से हुई। मैनेजर और वेटर, दोनों ने इस बात की पुष्टि की। पीड़ितों ने बताया कि होटल भीतर वेज और नॉनवेज एक ही कढ़ाई में बन रहा था।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि होटल में स्टाफ मुस्लिम है, इसलिए गड़बड़ी हुई। यह होटल सपा नेता ओपी सिंह का है। इसके बाद यहाँ पुलिस बुला ली गई। होटल ने सफाई दी कि एक मेज का आर्डर दूसरे पहुँचा है। मैनेजर ने माफ़ी भी माँगी। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा बुझा दिया है।