उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (29 अप्रैल 2026) को अयोध्या पहुँचे। यहाँ श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में वैशाख शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के शुभ अवसर पर सीएम ने नवनिर्मित शिव मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वज दंज स्थापित किया।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन किए और आचार्यों की मौजूदगी में ध्वज पूजन किया। इसके बाद संघ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर मंदिर शिखर पर ध्वज फहराया।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे में स्थित भगवान शिव के मंदिर के शिखर पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधि विधान से पूजन के साथ ध्वजारोहण किया।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 30, 2026
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के परकोटे में ईशान कोण (उत्तर -पूर्व) पर स्थित शिव मन्दिर का ध्वजदंड १९ फिट ७ इंच ऊंचा है।… pic.twitter.com/ET9iSG7xAz
मंदिर कॉम्प्लेक्स के ईशान-कोण पर मौजूद शिव मंदिर का झंडा 19 फीट 7 इंच ऊँचा है। झंडे की लंबाई 9 फीट 3 इंच और चौड़ाई 4 फीट 7 इंच है। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर जय श्री राम और जय भोलेनाथ के जयकारों से गूँज उठा।
राम मंदिर के मुख्य शिखर के बाद परकोटे में स्थित अन्य मंदिरों माँ अन्नपूर्णा, सूर्य देव, हनुमान और गणेश मंदिरों पर भी ध्वज स्थापना की गई। इस आयोजन में करीब 1200 कार्यकर्ता और संत-महंत शामिल हुए।
सीएम योगी ने इसे आस्था, भव्यता और नए भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण और शिव की परंपरा देश को एकता के सूत्र में बाँधती है और समाज की एकजुटता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

