कोल्हापुर में जुमे पर दो गुटों में बवाल, आगजनी-पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी समेत 10 घायल: पुलिस बोली- गलतफहमी के कारण बढ़ा तनाव

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जुमे की नमाज के बाद दो गुटों में हिंसा का मामला सामने आया है। यहाँ छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक दूसरे पर पथराव किया गया। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

घटना 22 अगस्त 2025 को सीपीआर अस्पताल की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह बवाल जुमे की नमाज के बाद शुरू हुआ। घटना में 2 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल हैं। वहीं, कई वाहनों में तोड़फोड़ और दो गाड़ियों को आग लगा दी गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

कोल्हापुर एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो गुटों में गलतफहमी के चलते तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने पहुँचकर कार्रवाई की। इलाके में अब शांति का माहौल है। एसपी ने जनता से अफवाहों पर ध्यान ना देने का आग्रह किया है।