आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार में लगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बयान दे रही हैं। अब वह देश के रक्षा बल को भी नहीं छोड़ रही हैं। ताजा मामला बंगाल के नदिया जिले में ममता बनर्जी की चुनावी रैली का है, जहाँ उन्होंने CRPF के खिलाफ वोटरों के मन में जहर घोला। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से CRPF की 200 गाड़ियाँ आप लोगों पर हमला करने आ रही हैं।
Bethuadahari, West Bengal: Chief Minister Mamata Banerjee says, "Today I heard that 200 vehicles were brought from UP with CRPF. They are coming to attack you, but don't be afraid. This is a 15–25 day game. After that, they will understand the real game…"
— IANS (@ians_india) April 6, 2026
(Video Source: Mamata… pic.twitter.com/om6qfO8GdR
दरअसल, ममता बनर्जी ने अयोध्या से सामने आए CRPF काफिले की वीडियो पर बात करते हुए चुनावी रैली में सरकार और सेना के खिलाफ प्रोपेगेंडा गढ़ा। ममता बनर्जी ने जनता को डराते हुए कहा, “मुझे पता चला हकि 200 गाड़ियाँ लेकर अयोध्या से CRPF के जवान आ रहे हैं। आप लोगों के ऊपर हमला करने के लिए, आप लोग डरना मत। ये केवल 15-25 दिन का खेल है। इसके बाद उन्हें असली खेल समझ आएगा।”
गौरतलब है कि अयोध्या से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें CRPF की गाड़ियों का काफिला दिख रहा है। बताया गया कि ये काफिला में CRPF जवान बंगाल और असम चुनावों की ड्यूटी के लिए जा रहे हैं। इस बीच अयोध्या में जवानों ने रुककर श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इसी को मुद्दा बनाकर ममता बनर्जी ने नफरती बयान दिया है।

