Monday, March 24, 2025

मैं, रेखा गुप्ता… दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार, प्रवेश वर्मा सहित 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में शपथ ली। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। इन छह मंत्रियों के नाम प्रवेश सिंह साहिब, आशीष सूद, सरदार मंजिदर सिंह सिरसा,रवींद्र इंद्रराज,कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में 27 वर्षों के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की है। वहीं रेखा गुप्ता भी पहली बार विधायक बनीं। उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था।