‘दुनिया के हर देश में बेवकूफ होते हैं’: भारतीय पत्रकार के नस्लीय टिप्पणियों पर सवाल पर बोले US विदेश मंत्री रुबियो, ट्रंप बता चुके भारत को ‘नरक’

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ होने वाली नस्लीय टिप्पणियों को लेकर पूछे गए सवाल पर बेहद साफ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं और अमेरिका में भी है।

दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकार सिद्धांक सिबल ने उनसे अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती नस्लभेदी टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर हो रही बयानबाजी को लेकर सवाल पूछा तो मार्को रुबियो ने कहा, “मैं इन टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लूँगा। मुझे यकीन है कि ऐसे लोग हैं जिन्होंने ऑनलाइन और दूसरी जगहों पर कमेंट्स किए हैं, क्योंकि दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे यकीन है कि यहाँ भी बेवकूफ लोग हैं, यूनाइटेड स्टेट्स में भी बेवकूफ लोग हैं जो हर समय बेवकूफी भरे कमेंट्स करते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स एक बहुत ही स्वागत करने वाला देश है। हमारे देश को दुनिया भर से आने वाले लोगों से फायदा हुआ है।”

रुबियो का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बहस तेज हुई थी। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ‘नरक’ (Hellhole) बताकर इन पोस्ट का समर्थन किया था।

url- There are foolish people every country world including America Marco Rubio said during visit India