कर्नाटक के पूर्व DGP ओमप्रकाश रविवार (20 अप्रैल, 2025) दोपहर को अपने बेंगलुरु के HSR लेआउट स्थित आवास पर मृत पाए गए। वो बिहार के चम्पारण के रहने वाले थे।
वो 1981 बैच के IPS अधिकारी थे। अधिकारियों को इस मामले में किसी क़रीबी परिजन के शामिल होने की आशंका है। शुरुआती जाँच में हत्या की पुष्टि हुई है। 68 वर्षीय ओमप्रकाश के पास जियोलॉजी में M.Sc की डिग्री थी। उन्हें मार्च 2015 में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
उनके पार्थिव शरीर को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है, जाँच जारी है। वो 2 वर्षों तक इस पद पर रहे थे।
ओमप्रकाश कर्नाटक में IGP के पद पर भी रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका परिवार वित्तीय संकट से गुजर रहा था और उनके ऊपर बहुत लोन भी हो गया था। पैसों को लेकर परिवार में ही वाद-विवाद भी हुआ था।