पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई हिंसा के बीच एक रूह कंपा देने वाला ऑडियो सामने आया है। इसमें एक महिला न्यायिक अधिकारी बेहद डरी हुई आवाज में कह रही हैं, “अगर मुझे कुछ हो जाए हाई कोर्ट, तो मेरे बच्चों का ख्याल रखना।”
दावा है कि यह महिला उन 7 अधिकारियों में शामिल थीं, जिन्हें कालियाचक के BDO ऑफिस में उग्र भीड़ ने घंटों तक बंधक बनाकर रखा था।
Shocking message, or should i say distress call by one of the female judicial official who were held captive by TMC sponsored goons inside BDO office of Kaliachak, Malda.
— Keya Ghosh (@keyakahe) April 2, 2026
There is NO democracy in West Bengal under Mamata Banerjee pic.twitter.com/pNoUlEzgiQ
सामने आई ऑडियो में महिला ये भी कहती सुनाई पड़ती हैं- “हमारी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। कृपया इसकी सूचना रजिस्ट्रार साहब को दें। हमारे पायलट अब हमारे साथ नहीं हैं। हमारी पायलट गाड़ी को इन बाधाओं के कारण दुर्घटना हुई है। हमारे पायलट अब नहीं रहे। उन्हें बांस की रुकावटों, अवरोधों और पुल के कारण दुर्घटना का सामना करना पड़ा। हम अकेले यात्रा कर रहे हैं।”
यह खौफनाक घटना बुधवार (1 अप्रैल 2026) को हुई, जब मतदाता सूची से नाम कटने के विरोध में भीड़ हिंसक हो गई। प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर को घेरकर 3 महिला अधिकारियों समेत कुल 7 लोगों को करीब 8 घंटे तक कैद रखा। वायरल ऑडियो दफ्तर के अंदर मचे मौत के तांडव और अधिकारियों की बेबसी को बयाँ कर रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है।

