बताया जाता है कि फल देने का झाँसा देकर बच्ची को फँसाया गया और उसे अगवा कर लिया गया। बच्ची को हनुमानगढ़ मोहल्ला के एक खंडहर जैसी जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और हंगामा करने लगे।
इस दौरान भीड़ को बातों में बहला कर दोनों आरोपित भागने में सफल रहे। पुलिस ने शनिवार (21 मार्च 2026) को फुकरान को मुठभेंड में गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपित अलीशान फरार है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है।

