अगर आप बाजार से अदरक-लहसुन का पेस्ट खरीदते हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। हैदराबाद पुलिस की ‘खैरताबाद टास्क फोर्स’ ने मल्लेपल्ली इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने वाली यूनिट ‘शहजादा फूड मास्टर’ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1,090 किलो मिलावटी पेस्ट और 875 किलो कच्चा माल जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 2.2 लाख रुपए बताई जा रही है।
गंदगी के बीच खतरनाक केमिकल का खेल
हबीब नगर पुलिस की मदद से की गई इस छापेमारी में यूनिट के मालिक मोहम्मद फारूक (50) को गिरफ्तार किया गया है। जाँच में सामने आया कि यह पेस्ट बेहद गंदगी के बीच, धूल और मक्खियों के बीच खुले प्लास्टिक के डिब्बों में बनाया जा रहा था।
𝗔𝗱𝘂𝗹𝘁𝗲𝗿𝗮𝘁𝗲𝗱 𝗚𝗶𝗻𝗴𝗲𝗿-𝗚𝗮𝗿𝗹𝗶𝗰 𝗣𝗮𝘀𝘁𝗲 𝗨𝗻𝗶𝘁 𝗕𝘂𝘀𝘁𝗲𝗱 𝗯𝘆 𝗞𝗵𝗮𝗶𝗿𝘁𝗮𝗯𝗮𝗱 𝗧𝗮𝘀𝗸 𝗙𝗼𝗿𝗰𝗲 – 𝗢𝗻𝗲 𝗔𝗿𝗿𝗲𝘀𝘁𝗲𝗱
— Hyderabad City Police (@hydcitypolice) March 10, 2026
The Hyderabad Commissioner’s Task Force (Khairtabad Zone Team) conducted a surprise inspection at Shehzada Food Master in… pic.twitter.com/2D1yzKqh62
सबसे डराने वाली बात यह है कि पेस्ट को गाढ़ा और चमकदार बनाने के लिए इसमें एसिटिक एसिड, सिंथेटिक फूड कलर, गम पाउडर (गोंद) और स्टार्च का इस्तेमाल किया जा रहा था।
होटलों और दुकानों में हो रही थी सप्लाई
पुलिस के अनुसार, इस यूनिट का FSSAI लाइसेंस 2018 में ही खत्म हो चुका था। आरोपित अपनी अवैध कमाई बढ़ाने के लिए यह जहरीला पेस्ट हैदराबाद के बड़े किराना स्टोर्स, रेस्टोरेंट्स और कैटरिंग सेवाओं को सप्लाई करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चेतावनी दी है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

