हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ गीता को 8 बार के मुस्लिम सांसद हन्नान मोल्लाह ने बताया ‘माल’, कहा- पुतिन को गिफ्ट में गीता देना PM मोदी की हिंदू राष्ट्र की चाल

सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता हन्नान मोल्लाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद्गीता भेंट करने पर विवादित बयान दिया है। मोल्लाह ने इसे हिंदू राष्ट्र की छवि बनाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया को हिंदुत्व की बुनियाद दिखाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

हन्नान मोल्लाह ने अपने बयान में कहा, “उसके पास जो माल है वही देंगे तुम्हारे पास चाय है तो चाय पिलाओगे काफी है तो काफी पिलाओगे उसके पास गीता है तो गीता प्रेजेंट करेंगे उसको तो हिंदू राष्ट्र बनाना है हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए दुनिया को दिखाना है हिंदुत्व की बुनियाद क्या है गीता का हिंदुत्व और मोदी का हिंदुत्व अलग है।”

वामपंथी नेता ने आगे कहा, “गीता का हिंदुत्व इंसान को बाँटने और इंसान को आपस में लड़ाने को नहीं बोलता, मगर मोदी की गीता तो सांप्रदायिकता पर आधारित है। फिर भी कुछ तो देना है गेस्ट को प्रेंजेंटेशन, इसलिए दे रहें।”

दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मुलाकात के दौरान  पीएम मोदी ने उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता की एक कॉपी भेंट की, जिसका रूसी भाषा में अनुवाद किया गया था। पीएम मोदी ने इसकी फोटो शेयर करते हुए कहा कि भगवद्गीता सिर्फ धर्म की किताब नहीं है, बल्कि यह हर इंसान को सही रास्ता दिखाने वाला एक महान ज्ञान है, जिसने करोड़ों लोगों को दिशा दी है।