तमिलनाडु कॉग्रेस अध्यक्ष रही हजीना सैयद बोली- धमका रही अलका लांबा, बताया था KC वेणुगोपाल की गर्लफ्रेंड: उगाही कर अय्याशी के लगाए आरोप

कॉन्ग्रेस पार्टी के अंदरूनी विवाद ने अब खुलकर तूल पकड़ लिया है। तमिलनाडु महिला कॉन्ग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एम हजीना सैयद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया “अलका लंबा मुझे ब्लॉक कर रही हैं, मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है, मुस्लिम महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है, हमसे धमका के पैसे की माँग की जा रही है… अलका मैं आपको कोर्ट में देखूँगी।” इस ट्वीट के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब अखिल भारतीय महिला कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष अलका लंबा ने  (10 अप्रैल 2026) को हज़ीना सैयद को एंटी-पार्टी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया।

लेकिन सैयद का कहना है कि वह पहले ही उसी दिन दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफा दे चुकी थीं, इसलिए उन्हें निकालने का फैसला गलत और अपमानजनक है।

इसके बाद सैयद ने एक्स पर और ईमेल के जरिए लांबा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लांबा सदस्यता के नाम पर पैसे वसूलती हैं, फंड का दुरुपयोग होता है और महिला कॉन्ग्रेस में पदाधिकारियों का उत्पीड़न किया जाता है। सबसे विवादित बयान में सैयद ने लिखा “अपना अहंकार अपने बॉयफ्रेंड के सी वेणुगोपाल को दिखाओ मुझे नहीं।”

पैसों की चोरी की भी कही बात  

सैयद ने यह भी आरोप लगाया कि महिला कॉन्ग्रेस के फंड का ऑडिट नहीं होता और पैसा लग्ज़री लाइफ स्टाइल में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह लांबा और अन्य लोगों के खिलाफ अवैध लेन-देन और मेंबरशिप फ्रॉड को लेकर FIR दर्ज करा सकती हैं और उनके पास इसके सबूत भी हैं।

अपने इस्तीफे में सैयद ने कहा कि उनकी गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुँची है और उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने कॉन्ग्रेस  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने भ्रष्ट सिस्टम का समर्थन किया। साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु कॉन्ग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुंथगई पर भी पक्षपात का आरोप लगाया।