भारत सरकार ने पाकिस्तान में बनी कोई भी वस्तु या पाक से जरिए निर्यात हुई किसी भी चीज के आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से 2 मई 2025 को एक सूचना जारी की गई।
इसमें बताया गया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और पब्लिक पॉलिसी संबंधी बातों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान से अब किसी तरह की साझेदारी नहीं रखा जाएगा। इस प्रभाव को लागू करने के लिए 2023 की विदेशी व्यापार नीति (FTP) में एक प्रावधान जोड़ा गया है।
India bans imports or transit of all goods originating in or exported from Pakistan pic.twitter.com/BNt7abHgiP
— IANS (@ians_india) May 3, 2025
जिसके तहत अगले आदेश तक पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात प्रतिबंधित रहेगा। इससे पहले तक कई बार पाकिस्तानी सामान श्रीलंका और दुबई जैसी जगहों के रास्ते भारत आ जाता था। यह फैसला पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने लिया है। भारत ने सिंधु जल संधि भी निलंबित कर दी है।