ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में मौत की संख्या 2500 के पार पहुँच गई है। अमेरिका की HRANA की रिपोर्ट में अब तक 2571 लोगों की मौत हो गई है। यह आँकड़ा ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान फैली अराजकता की याद दिलाता है।
ईरान के सरकारी टीवी ने भी मृतकों की संख्या का आँकड़ा जारी किया है। इसमें ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि प्रदर्शन में ‘कई शहीद’ हुए हैं और मृतकों को भयानक चोटें आई थीं। देशभर में इस्लामी रिजीम को बदलने के लिए जारी इस प्रदर्शन के आए दिन नए वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग खामेनेई के इस्लामी शासक का विरोध कर रहे हैं।
हाल ही में सामने आई वीडियो में एक मुस्लिम महिला अपना हिजाब उतार रही है और इस्लामी तौर-तरीकों से मुक्त होने का संदेश दे रही है। पीछे लोग भी महिला का समर्थन करते दिख रहे हैं। इसके अलावा खामेनेई की फोटो को जलाकर सिगरेट पीते हुए भी कई वीडियो सामने आए हैं।
Are you in support of Iran ?
— Russian Army (@RussianSpoof) January 12, 2026
A brave Iranian woman, opposing the Khamenei government, threw off her burqa.
Iranians have started a battle against Islam. pic.twitter.com/wGz53ARMJh
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान में प्रदर्शनकारियों के लिए मैसेज जारी किया। ट्रंप ने कहा, “सभी ईरानी देशभक्तों, प्रोटेस्ट करते रहो, हो सके तो अपने इंस्टीट्यूशन पर कब्जा करो और उन हत्यारों को सबक सिखाओ, जो तुम्हें गाली दे रहे हैं।” ट्रंप ने इन प्रदर्शनकारियों पर ज्यादती करने वालों को सबक सिखाने की बात भी कही।
गौरतलब है कि ईरान में जारी प्रदर्शन को 20 दिन पूरे हो गए हैं। इनमें 10 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। वहीं एक 26 साल के प्रदर्शनकारी इरफान सोल्तानी को सरकार बुधवार (14 जनवरी 2026) को फाँसी की सजा देने जा रही है। यह प्रदर्शन में पहली कानूनी तौर-तरीकों से हुई मौत मानी जाएगी, वरना अब तक अधिकतर मौतें खामेनेई प्रशासन की बंदूक की गोलियाँ खाने से हुई हैं।

