अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के कट्टरपंथी मेयर जोहरान ममदानी ने अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर में सुर मिलाया है। ममदानी ने मंगलवार (3 मार्च 2026) को दावा किया कि ईरान की हुकूमत द्वारा अपने ही लोगों के साथ क्रूरता की जा रही है। ममदानी ने एक कार्यक्रम में कहा, “ईरानी सरकार ने अपने ही नागरिकों का व्यवस्थित दमन किया है। इसी साल जब हजारों ईरानी लोग बुनियादी विरोध दर्ज कराना चाहते थे, तब उन्हें मार दिया गया। यह एक निर्दयी सरकार है।” जोहरान के इस रुख ने वामपंथियों को भी अचंभित कर दिया होगा क्योंकि कुछ दिनों पहले ही वो ईरान के समर्थन में खड़े नजर आए थे।
ममदानी ने आगे बताया, “मैंने यह भी कहा है कि भले ही मैं एक युवा मेयर हूँ लेकिन इतना जरूर याद है कि कुछ साल पहले इसी क्षेत्र में हमारी देश की सरकार ने सत्ता परिवर्तन के इरादे से जो युद्ध छेड़ा था उसके विनाशकारी नतीजे क्या रहे थे।”
MAYOR MAMDANI: “The Iranian government has engaged in systematic repression of its own people, even killing thousands of Iranians who were seeking to express the most basic forms of dissent earlier this year. It is a brutal government.” pic.twitter.com/HaWUkwtkqx
— Fox News (@FoxNews) March 3, 2026
इससे पहले ममदानी ने 28 फरवरी को इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य अधिकारियों के मारे जाने के बाद लिखा, “आज ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए सैन्य हमले एक अवैध आक्रामक युद्ध की खतरनाक बढ़ोतरी हैं। शहरों पर बमबारी हो रही है। नागरिक मारे जा रहे हैं। युद्ध का नया मोर्चा खोल दिया गया है। अमेरिकी लोग यह नहीं चाहते। वे सत्ता परिवर्तन के लिए एक और युद्ध नहीं चाहते। वे महँगाई संकट से राहत और शांति चाहते हैं।”
ममदानी ने कहा, “मेरा ध्यान इस बात पर है कि न्यूयॉर्क का हर नागरिक सुरक्षित रहे। मैं हमारे पुलिस कमिश्नर और आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के संपर्क में हूँ। हम एहतियात के तौर पर कई कदम उठा रहे हैं, जिनमें एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना और संवेदनशील स्थानों पर गश्त तेज करना शामिल है। इसके अलावा, मैं सीधे ईरानी मूल के न्यूयॉर्कवासियों से कहना चाहता हूँ कि आप इस शहर का अहम हिस्सा हैं आप हमारे पड़ोसी, छोटे कारोबारी, छात्र, कलाकार, कामगार और सामुदायिक नेता हैं। यहाँ आप सुरक्षित रहेंगे।”
Today’s military strikes on Iran — carried out by the United States and Israel — mark a catastrophic escalation in an illegal war of aggression. Bombing cities. Killing civilians. Opening a new theater of war. Americans do not want this. They do not want another war in pursuit…
— Mayor Zohran Kwame Mamdani (@NYCMayor) February 28, 2026
गौरतलब है कि ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई का सिलसिला जारी है जिससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति खतरे में पड़ गई है।

