अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक, मोजतबा के पिता दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई को इस बात को लेकर लगता था कि वह इस्लामिक रिपब्लिक पर राज करने के लिए सही नहीं हैं। ये जानकारी ‘द पोस्ट’ ने दी है। इसमें कहा गया है कि जब राष्ट्रपति ट्रंप को यह पता चला, तो वे हैरान रह गए और फिर हँसने लगे।
यहाँ तक कि जब खुफिया अधिकारी ने बैठक में ये बात बताई, तो वहाँ मौजूद सभी लोग काफी देर तक हँसते रहे।
द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, यह आरोप सुनने में भले ही अविश्वसनीय लगे, लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसियाँ इसे विश्वसनीय मानती हैं। वे इसे 56 साल के मोजतबा खामेनेई की छवि खराब करने के मकसद से फैलाई गई झूठी जानकारी नहीं मानते। खामेनेई को 8 मार्च को अपने दिवंगत पिता की जगह सर्वोच्च नेता चुना गया था।
खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि मोजतबा का बचपन के ट्यूटर के साथ लंबे समय से यौन संबंध रहा। जबकि तीसरे सूत्र ने बताया कि खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि यह अफेयर एक ऐसे व्यक्ति के साथ था, जो पहले खमेनेई परिवार के लिए काम करता था।
अखबार ने ये भी दावा किया है कि मोजतबा ने अपनी देखभाल कर रहे पुरुषों के लिए आपत्तिजनक इशारे भी किए। ‘द पोस्ट’ के मुताबिक संभवतः ऐसा उसने भारी दवाओं के असर की वजह से किया।अमेरिकी जासूसी एजेंसियों के पास मोजतबा खमेनेई के पुरुषों के प्रति कथित यौन आकर्षण का कोई सबूत हालांकि नहीं है। इस तरह का कोई फोटो या वीडियो सबूत नहीं होने की बात कही गई है।

