नेपाल में ईद पर इस्लामी कट्टरपंथियों का बवाल, काली मंदिर में तोड़फोड़ कर पुजारी को पीटा: प्रशासन ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू

नेपाल के कपिलवस्तु में ईद के दिन इस्लामी कट्टरपंथियों ने मंदिर में लाउडस्पीकर चलाए जाने को लेकर मंदिर पर हमला बोल दिया है। घटना शनिवार (21 मार्च 2026) की सुबह महाराजगंज क्षेत्र के बरगदी घाट के पास स्थित काली मंदिर की है। यहाँ चैत्र नवरात्र के चलते पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन चल रहा था और उसी समय मुस्लिम ईद की नमाज अदा कर रहे थे।

मंदिर के लाउडस्पीकर को लेकर मुस्लिमों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इस्लामी भीड़ ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की, माइक तोड़ दिया और पुजारी के साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए।

बुटहानियाँ क्षेत्र में भीड़ इकट्ठा होकर आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग करने लगी और नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया गया, जिससे हालात और बिगड़ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

स्थिति काबू में नहीं आई तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद भीड़ के उग्र होने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। घटना में सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों समेत कुल आठ लोग घायल बताए गए हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बरगदी, महाराजगंज बाजार, हरदौना और बहादुरगंज क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।