इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (15 मार्च 2026) को एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ईरानी मिसाइल हमले से उनकी मौत की अफवाहों का मजाक उड़ाया। वीडियो में नेतन्याहू तेल अवीव के एक कॉफी शॉप में दिखाई दे रहे हैं। हालाँकि, यूजर्स इसे AI वीडियो होने का शक जता रहे हैं।
इस एक मिनट के वीडियो को बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो में नेतन्याहू हाथ में कॉफी लिए काउंटर पर खड़े होकर शॉप के स्टाफ से मुस्कुराते हुए बातचीत कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वे वीडियो बनाने वाले से पूछते हैं, “आपने मुझसे क्या पूछा?” और वह व्यक्ति कहता है, “इंटरनेट पर लोग दावा कर रहे हैं कि आपकी मौत हो गई है?”
אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026
प्रधानमंत्री जवाब देते हुए कहते हैं, “मुझे कॉफी की बहुत तलब हो रही है, आप समझ रहे हैं न? मुझे अपनी जनता और उनके व्यवहार की बहुत तलब हो रही है- शानदार!” फिर वे कैमरे की ओर अपने दोनों हाथ दिखाते हुए कहते हैं, “मेरी उंगलियाँ गिनना चाहते हो?” इस तरह वे उन दावों का सीधा जवाब दे रहे थे कि पहले के एक वीडियो में उन्हें 6 उंगलियाँ दिखाए हुए दिखाया गया था।
जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू से पूछा गया कि जो लोग बाहर जाकर ताजी हवा लेना चाहते हैं, उन्हें वह क्या संदेश देना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, “जो लोग बाहर जा रहे हैं, जाइए, लेकिन किसी सुरक्षित क्षेत्र के पास ही रहिए। आपका समर्थन मुझे, सरकार को, IDF को, मोसाद को और हमारी संस्थाओं को ताकत देता है। हम ऐसा काम कर रहे हैं जिनके बारे में मैं अभी बता नहीं सकता, लेकिन हम कार्रवाई कर रहे हैं, आज भी ईरान और लेबनान पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं।”
नेतन्याहू ने आगे कहा, “आप मुझसे आगे बढ़ते रहने के लिए कह रहे हैं और मैं आप सभी से भी यही कह रहा हूँ कि आप भी आगे बढ़ते रहें। गृह मोर्चे के कमांड और और शहर प्रशासन के निर्देशों का पालन करते रहें। हमेशा सुरक्षित क्षेत्र के पास रहें। हम इसे यथासंभव आसान बनाने की कोशिश करेंगे।”
आखिर में नेतन्याहू ने दुकान को बेहतरीन कॉफी के लिए धन्यवाद दिया और मजाक में कहा कि इसकी कैलोरी की मात्रा उनके लिए खतरनाक लग रही है।
वीडियो को AI बता रहे नेटिजन्स
वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस वीडियो को नेटिजन्स AI बता रहे हैं। पूरे वीडियो की छोटी से छोटी डिटेल्स को फोकस किया जा रहा है। कोई भरे हुए कॉफी कप में से कॉफी न छलकने की बात लिख रहा है, कोई कप में लिखी तारीख, तो कोई बात करने के तरीके को देखते हुए इसे AI वीडियो बता रहा है।
फ्रीड निन्जा नाम के एक यूजर ने लिखा, “इस साफतौर पर कृत्रिम AI वाले वीडियो की वैधता पर मुझे गंभीर संदेह है। जादुई जेब… ग्रैविटी को चुनौती देती कप में कॉफी… काउंटर के पीछे मास्क पहने ग्राहक। अच्छा प्रयास… नोटटेनयाहू”
Got some serious questions about the validity of this blatantly obvious AI video…🤷🏻♂️
— Freed Ninja (@freezymfe) March 15, 2026
Magical pocket…
Coffee in the cup defying gravity…
Customer with mask behind the counter 😂
Nice Try…..NOTenyahu 😎 pic.twitter.com/oBA5U3HByK
एक अन्य ग्लोबल ऑब्जर्वर नाम के यूजर ने लोगों का ध्यान कॉफी कप पर खींचते हुए कहा, “किसी ने ध्यान दिया कि नेतन्याहू की तस्वीर में कप पर 2024 की तारीख लिखी हुई थी।”
🚨 Someone noticed the date on the cup in Netanyahu's photo was 2024. pic.twitter.com/1IPN7dp0fE
— Globe Observer (@_GlobeObserver) March 15, 2026
वहीं मुकेशन नाम के एक यूजर ने नेतन्याहू के कॉफी कप पकड़ने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी इंसान इस तरीके से कप नहीं पकड़ता है, इसीलिए यह हॉलीवुड मानकों के अनुसार बनाया गया एक AI वीडियो से ज्यादा कुछ नहीं है।
Looks fake AI made with Hollywood standards . No human holds coffee cup like this pic.twitter.com/DeHt3Umqmv
— Mukesh (@mikejava85) March 15, 2026
लोग अब भी सवाल कर रहे हैं कि नेतन्याहू कहाँ है? और प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा रिलीज की गई वीडियो को फर्जी बता रहे हैं।
Nice try but no one’s buying it. Looks FAKE.
— ADAM (@AdameMedia) March 15, 2026
You’re going to have to try again.
WHERE IS NETANYAHU?
इसके बाद सोशल मीडिया पर कैफे की तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें नेतन्याहू कॉफी पीने पहुँचे थे। एक ‘मोसाद कमेंटरी’ नाम के यूजर ने लिखा, “जिस कैफे में बेंजामिन नेतन्याहू को कॉफी पीते हुए फिल्माया गया था, उसने हाल ही में उस जगह के अंदर से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। इन पोस्ट से यह पुष्टि होती दिख रही है कि नेतन्याहू वास्तव में वहाँ मौजूद थे, जिससे वायरल ‘कॉफीगेट’ AI दावों पर सवाल उठते हैं।”
🚨 STILL THINK THE BIBI COFFEE VIDEO WAS AI?
— Mossad Commentary (@MOSSADil) March 15, 2026
The café where Benjamin Netanyahu was filmed drinking coffee just posted photos and videos from inside the venue.
The posts appear to confirm Netanyahu was actually there, putting the viral “Coffeegate” AI claims into question.… pic.twitter.com/VFCv8wwnFg
गौरतलब है कि कई ईरानी और पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौत की अफवाहें फैलाई थीं। इसके अलावा, उनमें से कई ने झूठा दावा किया था कि ईरान ने नेतन्याहू पर मिसाइल से हमला किया।
इसके बाद दो दिन पहले नेतन्याहू की प्रेस ब्रीफिंग की एक वीडियो भी सामने आई, जिसमें नेतन्याहू ने हाथ ऊपर उठाए तो एक परछाई और हल्के कोण के कारण उनकी छोटी उंगली के बगल में एक और उमंहगली का भ्रम पैदा हुआ, जिसे कुछ यूजर्स ने तुरंत क्लासिक AI फिंगर क्लिच करार दिया। इसके बाद अफवाहे तेज हो गई कि ईरानी हमले में नेतन्याहू मारे गए हैं, जिसके बाद नेतन्याहू ने खुद कॉफी शॉप का वीडियो रिलीज किया।

