इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने शनिवार (14 मार्च 2026) को सोशल मीडिया पर चले रहे उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि यूएस और इजरायली हमलों के जवाब में ईरान ने उनकी हत्या कर दी।
एक अनादोलू रिपोर्टर ने ऑफिस से पूछा कि क्या सोशल मीडिया पर बढ़ते दावों पर वे कुछ कहना चाहते हैं कि। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है। ऑफिस ने जवाब दिया कि ये खबर फर्जी है और प्रधानमंत्री ठीक हैं।
Last time I checked, humans usually dont have 6 fingers…. AI does.
— AustraliaFirstOnly (@gigabasedd) March 13, 2026
Is Netenyahu no more? pic.twitter.com/EUkIsKGmHR
नेतन्याहू की मौत की खबर 13 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ। इस पोस्ट में एक वीडियो था जिसके एक फ्रेम में नेतन्याहू के दाहिने हाथ की उंगलियाँ 6 दिख रही थी, उस वक्त नेतन्याहू हाथ से इशारा कर रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो के इस फ्रेम को पकड़ लिया, जिसमें उनके दाहिने हाथ में छह उंगलियाँ नजर आ रही थीं।
यूजर्स ने इसे ‘क्लासिक AI फिंगर ग्लिच’ बताते हुए दावा किया कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि ‘डीप फेक’ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर नेतन्याहू को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे। लोगों ने पूछा कि क्या नेतन्याहू अब जीवित नहीं हैं? इसलिए उनकी जगह AI द्वारा बनाया गया वीडियो इस्तेमाल किया जा रहा है।

