उसने युवती को कई गालियाँ सिखा दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल होने के बाद पुलिस की इस पर नजर पड़ी और आखिरकार ऑटो चालक सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक विदेशी युवती को हँसते हुए आपत्तिजनक शब्द सिखा रहा है। महिला उसे दोहरा रही है। महिला को इसका मतलब ये बताया गया है कि उसे दूसरों को आदर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसलिए वह अच्छे से शब्दों को दोहरा रही है। आरोपित मोहम्मद सोहेल जयपुर के लुहार मोहल्ले में रहता है। बताया जा रहा है कि सोहेल ने न सिर्फ युवती को गालियाँ सिखाई, बल्कि उसे दूसरे लोगों के सामने बोलने के लिए भी उकसाया।
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। राजस्थान पुलिस और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए यूजर्स ने आरोपित चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की। पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर इलाके के राहगीरों, ऑटो चालकों और दुकानदारों से पूछा। इस दौरान पुलिस को मोहम्मद सोहेल के बारे में पता चला।

